फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Advocate

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्दी लागू होगा

Fri, 13 Aug 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Advocate
सिविल बार में यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन श्रीष महरोत्रा का स्वागत करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिरीष मेहरोत्रा का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि आपने मुझे बार काउंसिल में चुनकर भेजा है आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।
विज्ञापन

मेहरोत्रा ने पत्रकारों से भी बात की। कहा कि हमेशा अधिवक्ताओं के हित में कार्य किया है और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याणकारी न्यासी समिति के सदस्यों को समिति अब तक डेढ़ लाख रुपये देती थी। इसको अब सरकार से पांच लाख रुपये कराने को बार काउंसिल प्रयासरत है। साथ ही बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पास करने का जो बीड़ा उठाया है उसका ड्राफ्ट बनाकर संसद में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एक्ट के बारे में बताया कि किसी भी अधिवक्ता के साथ कोई व्यक्ति मारपीट अथवा गालीगलौज करता है तो उस को दो साल की सजा और उस पर 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान इस ड्राफ्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि एक्ट लागू होने से अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्रम में आए पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा कि अधिवक्ता हित में जो कार्य होगा वह करने को तत्पर रहेंगे। उन्होंने जिला बार में लाइब्रेरी की स्थापना जल्द कराने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित महासचिव संदीप मिश्रा ने जिला बार की बिल्डिंग में जल्दी ही वाईफाई लगवाने की घोषणा की। युवा अधिवक्ता विवेक शर्मा ने अपने पिता वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. अनिल शर्मा की स्मृति में अध्यक्ष और महासचिव के जिला बार स्थित कार्यालय में एसी लगवाने की घोषणा की। सभी अधिवक्ताओं ने इन घोषणाओं का स्वागत किया।

-
सिविल बार में किया भव्य स्वागत
जिला बार के बाद यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन शिरीष मेहरोत्रा सिविल बार एसोसिएशन में पहुंचे। वहां अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व सचिव अरविंद पाराशरी ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष व सचिव ने उन्हें सिविल बार के वकीलों की समस्याओं के बारे में बताया। मेहरोत्रा ने प्राथमिकता से निस्तारण कराने की बात कही। इस अवसर पर मधुकर शर्मा, वेद प्रकाश साहू, विवेक रेंडर, हरि प्रताप सिंह, अनवर आलम, प्रेम स्वरूप वैश्य आदि वकीलों ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed