फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Admissions to ITIs can now be taken until tomorrow.

Budaun News: आईटीआई में अब कल तक ले सकेंगे दाखिला

Sun, 06 Sep 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Admissions to ITIs can now be taken until tomorrow.
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले की आवेदन तिथि बढ़ा सात सितंबर कर दी गई है। पहले चार सितंबर तक ही दाखिले के लिए आवेदन कर सकते थे। शासन की इस मोहलत से इच्छुक अभ्यार्थियों को सोमवार तक आवेदन करने का समय मिल गया है।
विज्ञापन

जिले में बिल्सी, बिसौली, सालारपुर, दहगवां, दातागंज और दहगवां में सरकारी आईटीआई है। यहां पर एडमिशन के लिए 2020 सीट हैं, जिन पर अभ्यार्थियों को दाखिला लेना है। पहले चरण में 27 अगस्त से प्रवेश शुरू कर दिए गए थे, जो चार अगस्त तक होने थे। अब शासन की ओर से एडमिशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब सात सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये फीस है, जबकि एससी-एसटी के लिए 250 रुपये। इसके अलावा किसी भी वर्ग की महिला अभ्यर्थी को सिर्फ सौ रुपये ही बतौर फीस के देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी खुलेगा आईटीआई
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अभी एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत रविवार को भी आईटीआई खुलेंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया के तहत रविवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक एडमिशन होंगे।


शासन की ओर से एडमिशन प्रक्रिया की तिथि में बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत पहली लिस्ट के अनुसार अब अभ्यर्थी सात सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। -एसके वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed