फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Administration's help is falling short, animals are facing problems

Budaun News: प्रशासन की मदद पड़ रही कम, जानवरों को हो रही परेशानी

Mon, 11 Aug 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Administration's help is falling short, animals are facing problems
गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद
उसहैत। गांव जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला में पानी घरों में घुस गया है। जटा गांव की आबादी करीब 15 सौ की है। हर वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने से यहां बाढ़ जैसे हालात होते हैं। इस वर्ष स्थिति काफी खराब है। गांव के चारों ओर पानी भरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थान पर रहने की हिदायत दी है लेकिन लोग अभी भी गांव में ही हैं। जानवरों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन



एक बार मिला राशन
- शासन की ओर से गांव में एक बार राशन का वितरण किया गया है। उसमें आटा, तेल, चीनी, नमक, माचिस आदि है। उसी से गुजर बसर किया जा रहा है। जानवरों को ऊंचे स्थानों पर छोड़ दिया है। वहां घास चरकर वह अपना पेट जानवर भर रहे हैं। - शीला, जटा
विज्ञापन



परिवार में 10 लोग
बाढ़ के चलते घर में पानी भर गया है। राशन और जानवरों का चारा भूसा आदि बर्बाद हो चुका है, जिससे जानवरों का पेट नहीं भर पा रहा है। तीन भैंस हैं जो इधर-उधर घास चर रहीं हैं। सरकार को हमें राशन और जानवरों को भूसे आदि की व्यवस्था करनी चाहिए। परिवार में 10 लोग हैं। जो राशन मिला है वह तीन दिन ही चल सका है। - अकीला बेगम, जटा
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला के वार्ड तीन में भी घुसा बाढ़ का पानी
- गंगा नदी में बढ़े जल स्तर से अब कछला के वार्ड तीन में पानी घुस गया है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल स्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो यहां के लोगों को और भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

गांव प्रेमी नगला में बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed