फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   administration accepts Ganga elopes 10 houses

प्रशासन ने माना गंगा में कटान निगल गया 10 मकान

Tue, 22 Aug 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 22 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
administration accepts Ganga elopes 10 houses
जिले में बाढ़ और कटान से करीब दो दर्जन गांवों में तबाही के बाद प्रशासन ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने माना है कि सबसे ज्यादा नुकसान दातागंज तहसील क्षेत्र में हुआ है। यहां कटान के चलते 10 मकान गंगा में समा गए। 16 अन्य लोगों को भी बाढ़ की वजह से क्षति हुई है। जिले में गंगा एक महीने से उफान पर चल रही थीं। पिछले सप्ताह जल स्तर कम होने के बाद गंगा ने कटान तेज कर दिया है। दातागंज तहसील के गांव अहमदनगर बछौरा में कटान के चलते गंगा ने 10 मकान निगल लिए थे। राजस्व विभाग की टीम ने क्षति के आकलन में यह बात मानी है। इसके साथ ही इन लोगों को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तहसील क्षेत्र के गांव जटा में किसी तरह का नुकसान न होने की बात कही गई है। हालांकि, 16 अन्य बाढ़ पीड़ितों के लिए भी आर्थिक सहायता देने के लिए चिह्नित किया गया है। गांव के प्रधान तेजपाल ने बताया कि गांव में 1972 में सबसे ज्यादा तबाही हुई थी। इधर, हजरतपुर क्षेत्र में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। एक महीने तक गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर बहने वाली गंगा अब गांव से सिर्फ 30 मीटर की ही दूरी पर हैं। बाढ़ खंड कटान रोकने को व्यवस्थाओं में लगा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed