{"_id":"66314e02a808124cf109bc26","slug":"aditya-yadavs-objectionable-pictures-went-viral-said-attempt-to-mislead-the-public-badaun-news-c-4-bly1004-392180-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आदित्य यादव की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, बोले-जनता को भ्रमित करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आदित्य यादव की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, बोले-जनता को भ्रमित करने का प्रयास
विज्ञापन
बदायूं। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं। कॉलेज लाइफ की बताई जा रही इन तस्वीरों में वह युवतियों से घिरे हुए हैं। अपलोड करने वाले ने कमेंट भी किया। मंगलवार को प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू होने पर आदित्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि इन व्यक्तिगत तस्वीरों को वायरल करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की ये तस्वीरें सोमवार रात एक्स और फेसबुक पर अपलोड की गईं। इसके साथ में कमेंट किया है-नई हवा है, नई सपा है। यह डायलॉग तो आपने सुना ही होगा ...बच्चे हैं, गलती हो जाती है। एक्स पर अपलोड करने वाले ने यह भी कहा है कि तस्वीरें असली हैं हालांकि 2012 की हैं।
भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने ये तस्वीरें एक दूसरे को शेयर कीं। इन तस्वीरों पर सियासी वार शुरू होने पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आदित्य यादव ने पत्रकारों संग वार्ता की। कहा कि ये तस्वीरें कॉलेज के दिनों की बहुत पुरानी व्यक्तिगत तस्वीरें हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करना निम्न स्तर पर जाने की बात को दर्शाता है। बोले-पर्सनल लाइफ में इस तरह से घुस रहे हैं, अगर उन्हें कुछ कहना है तो आधिकारिक तौर पर क्यों नहीं कहते। इस तरह से जो प्रयास किया जा रहा है, यह जनता को भ्रमित करने वाला है। व्यक्तिगत जीवन में कौन क्या करता है, कैसे रहता है, यह किसी का विषय नहीं होना चाहिए। व्यक्तिगत मामलों को राजनीतिक तौर पर नहीं देखना चाहिए, ऐसा मैं सोचता हूं। एक्स पर मंगलवार शाम चार बजे तक चार लाख से ज्यादा लोगों ने तस्वीरों को देखा और 843 लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।