फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aditi topped Tanishq

तनिष्क और अदिति अव्वल

Mon, 15 Feb 2016 08:41 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 15 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
Aditi topped Tanishq

विज्ञापन
एस्सल पब्लिक स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट वीक के तहत सोमवार को बच्चों ने फैंसी ड्रेस कंप्टीशन में अपना हुनर दिखाया। रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर रैंप पर उतरे बच्चों न दर्शकों का मनमोह लिया। जूनियर वर्ग के दो ग्रुप में तनिष्क गोयल और अदिति यादव ने प्रथम स्थान पाया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शुरू होने पर स्कूल के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतियोगिता में 90 छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। सेव वाटर, भ्रष्टाचार और महंगाई के प्रति भी बच्चों ने जागरुक किया। प्री पाइमरी वर्ग में अफीका खालिद प्रथम, अदीबा बी द्वितीय, शामीन और खुशी ने तृतीय स्थान पाया। प्राइमरी वर्ग में शुभ वार्ष्णेय और शुभ गुप्ता प्रथम, आयान और नकुल द्वितीय, सिद्धी माहेश्वरी और अवनी वार्ष्णेय तृतीय रही।
विज्ञापन

प्री जूनियर वर्ग में तनिष्क गोयल प्रथम, पलक गुलाटी द्वितीय, नंदिनी ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग में अदिति यादव को प्रथम स्थान मिला। तान्या तोमर और शिवम गोला द्वितीय, नीलम तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार के लिए नव्य गुप्ता, तान्या, दक्ष, देवांश, प्रांजली, पार्थ वार्ष्णेय, पारस अग्रवाल, रिमझिम वर्मा, यति और अनुष्का को चुना गया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, विमल सिंह, सुनीता शर्मा, प्रवीण माहेश्वरी, भावना, आंचल गुप्ता, पूजा, निधि, पूनम, रेखा, शीवा, आंचल सपरा, कंचन, रेनू, फरहत, गुंजन और नमिता शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed