{"_id":"62585ddb387fcc656938fd4d","slug":"adg-inspected-mujaria-police-station-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: एडीजी ने किया मुजरिया थाने का निरीक्षण, इन व्यवस्थाओं को परखा, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: एडीजी ने किया मुजरिया थाने का निरीक्षण, इन व्यवस्थाओं को परखा, दिए ये निर्देश
Thu, 14 Apr 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:16 PM IST
सार
एडीजी राजकुमार गुरुवार शाम छह बजे मुजरिया थाने पहुंचे। यहां उन्होंने कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने और महिलाओं से संबंधित मामलों को वरीयता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
थाने का निरीक्षण करते एडीजी बरेली जोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने गुरुवार की शाम अचानक मुजरिया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने का भ्रमण करते हुए हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और मैस आदि की व्यवस्थाओं को परखा। महिलाओं से संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीजी राजकुमार गुरुवार शाम छह बजे मुजरिया थाने पहुंचे। पहले उन्होंने थाने के समस्त स्टाफ को बुलाकर उनका परिचय लिया। बाद में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करें। महिलाओं से संबंधित मामलों को वरीयता दी जाए। उनकी समस्याओं को महिला हेल्प डेस्क पर सुना जाए और तत्काल उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेख, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर, मैस आदि को चेक किया। इस दौरान इंस्पेक्टर रामऔतार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन