फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Additional Director (Health) visits women's hospital; expresses displeasure over mismanagement.

Budaun News: महिला अस्पताल पहुंचीं एडी हेल्थ, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Sun, 12 Jul 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Additional Director (Health) visits women's hospital; expresses displeasure over mismanagement.
जिला महिला अस्पताल में एसीएमओ से बात करती एडी हेल्थ। संवाद
बदायूं। जिला महिला अस्पताल की लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों की कमी को लेकर विभाग हरकत में आ गया है। शनिवार को बरेली मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौजूद डॉक्टरों व एसीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा से भी बात की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर चल रहीं महिला डॉक्टरों के मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित डॉक्टर दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। एडी हेल्थ ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि ओपीडी, प्रसूति सेवाएं और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश भी दिए।
दरअसल, जिला महिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से डॉक्टरों की कमी, अल्ट्रासाउंड सेवा ठप रहने और एक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ पर ऑपरेशन की जिम्मेदारी होने से मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण कराया है। वहीं एसीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed