{"_id":"687693f66ced9e8dac063aea","slug":"action-will-be-taken-against-drivers-and-conductors-if-they-are-found-doing-duty-without-uniform-badaun-news-c-123-1-sbly1018-143009-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना वर्दी के डयूटी करते मिलने पर चालकों-परिचालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना वर्दी के डयूटी करते मिलने पर चालकों-परिचालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बिना वर्दी के ही डयूटी करते चालक व परिचालक। संवाद
बदायूं। परिवहन निगम में नियम है कि चालक व परिचालक वर्दी पहनकर ही डयूटी करें, लेकिन यहां अधिकतर चालक-परिचालक बिना वर्दी के ही डयूटी कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एआरएम ने निर्देश जारी किए हैं कि अगर चालक-परिचालक डयूटी के समय बिना वर्दी के मिले तो पहली बार जुर्माना लगाया जाएगा। फिर भी सुधार नहीं किया तो विभागीय कार्रवाई होगी।
रोडवेज बस के चालकों के लिए खाकी तो परिचालकों के लिए सलेटी रंग की वर्दी निर्धारित है। इसके अलावा बस चालकों के लिए जूता पहनना भी अनिवार्य है।
एआरएम राजेश पाठक के अनुसार वर्तमान सत्र में वर्दी के लिए चालकों व परिचालकों के खातों में सितंबर-अक्तूबर में ही खातों में 18 सौ रुपये पहुंच गए हैं। सभी को दो-दो वर्दी सिलवाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्दी तैयार होने के बाद भी कुछ चालक- परिचालक लापरवाही कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। बिना वर्दी ड्यूटी पर पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी कटौती उनके वेतन से होगी।