फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   action

अश्लील हरकतों में लिपिक फंसा, म्याऊ ब्लॉक से हटाएंगे

Sat, 09 Apr 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
action
बदायूं। ब्लॉक म्याऊ कार्यालय में तैनात महिलाओं ने कार्यालय के एक लिपिक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए सीडीओ से शिकायत की थी। इस मामले में डीपीआरओ की जांच में लिपिक को प्रारंभिक रूप से दोषी माना गया है। उनका ब्लॉक से हटना तय है।
विज्ञापन

विकास खंड म्याऊ पर तैनात एक लिपिक की शिकायत महिला कर्मचारियों ने सीडीओ ऋषिराज से की थी। उन्होंने कहा कि लिपिक उनके साथ अश्लील हरकतें करता है। सीडीओ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी जांच डीपीआरओ श्रेया मिश्रा से कराई। डीपीआरओ ने दोनों महिलाओं के बयान दर्ज किए। साथ ही आरोपी लिपिक के भी बयान लिए। इसमें पाया कि लिपिक अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में कोई जवाब नहीं दे सका। बल्कि अन्य लोगों की शिकायतें करना शुरू कर दीं। ऐसे में संतोषजनक जवाब न देने पर डीपीआरओ ने अपनी जांच आख्या सीडीओ को सौंपी है। सूत्र बताते हैं कि इसमें उन्होंने आरोपी लिपिक को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर भेजने की संस्तुति की है। वहीं चर्चा है कि आरोपी लिपिक के खिलाफ अलग से भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed