{"_id":"62bb4a47f3a1f3191523e8fa","slug":"acident-badaun-news-bly489762512","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली हाईवे पर टनकपुर डिपो की रोडवेज बस पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली हाईवे पर टनकपुर डिपो की रोडवेज बस पलटी, सात घायल
विज्ञापन
बरेली-बदायूं हाईवे किनारे खाई में पलटी टनकपुर डिपो की रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार रात बरेली-बदायूं हाईवे किनारे खाई में टनकपुर डिपो की एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। ड्राइवर हरीश पांडेय को बरेली रेफर कर दिया गया है। बस में कुल 34 सवारी थीं।
हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे का है। उत्तराखंड के जिला चंपावत में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस बरेली बदायूं होते हुए ग्वालियर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह बस बरेली-बदायूं हाईवे पर बदायूं शहर के नजदीक पहुंची थी कि तभी अचानक एक ढाबे के बराबर खाई में अनियंत्रित होकर पलट गई। यह देखकर ढाबे पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत सिविल लाइंस थाना पुलिस को भी सूचना दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक मौके पर मौजूद लोगों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाल लिया। हादसे में बस का ड्राइवर टनकपुर निवासी हरीश पांडेय (40), परिचालक टनकपुर निवासी दिलीप (45), यात्री टनकपुर निवासी अमित कुमार (34), बरेली बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अजीजनगर गौटिया निवासी जीशान (30), फरीदपुर निवासी सोहिल (24), भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बैकुंठपुर निवासी यामीन (32) आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ मामूली खरोंचें आईं हैं।
बस में कुल 34 सवारी थीं। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से ड्राइवर हरीश पांडेय को बरेली रेफर कर दिया गया है। अन्य यात्री घटनास्थल से ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।