फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

भतीजे को बचाने के लिए गंगा में कूदा चाचा भी बहा

Wed, 29 Jun 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
acident
उझानी (बदायूं) स्थित अस्पताल में बेहोश बेटे पवन के सिर पर हाथ फेरते पिता अशोक पाठक। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मथुरा से यहां गंगाघाट पर आए दो श्रद्धालु गंगा में बह गए। गोताखोरों ने भतीजे को बचाने के लिए गंगा में कूदे सिपाही पवन पाठक को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया पर वे उनके भतीजे लूसेन को बचाने में नाकामयाब रहे।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार तड़के करीब पांच बजे हुआ। मथुरा जिले में फरह थाने के गांव परखम निवासी सिपाही पवन के पिता अशोक पाठक ने मनौती पूरी होने पर देवता को गंगा स्नान कराने का निर्णय लिया था। परिवार और रिश्तेदारों के लिए अशोक ने निजी बस बुक की और कछला गंगाघाट पहुंचे। यहां अशोक के पुत्र शिवकुमार का बेटा लूसेन (12) अकेला ही गंगा में स्नान को पहुंचा गया। स्नान के दौरान बहने लगा। वहां मौजूद चाचा पवन (28) ने उसे डूबते देखा तो उन्होंने भी गंगा में छलांग लगा दी पर वह भी बहने लगे। ऐसे में परिवार के लोगों ने बचाव को शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर गोताखोर पहुंच गए। गोताखोरों ने पवन को तो बेहोशी की हालत में सुरक्षित बाहर निकाल लिया पर उनके भतीजे को नहीं बचा सके। पवन को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, यही नहीं वे लूसेन को भी शरीर में गर्मी बताकर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्साधिकारी राजकुमार गंगवार ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में लूसेन के शिक्षक पिता ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

-
पौत्र के शव और बेहोश बेटे को देख फफक पड़े अशोक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुजुर्ग अशोक पाठक पौत्र के शव को देख बिलखने लगे। बेहोश बेटे पवन के पास पहुंचे और उसका सिर सहलाने लगे। यहां मौजूद उनकी बेटी ममता भी फफकने लगी। अशोक ने बताया कि वह तो देवता की मूर्ति लिए घाट पर बैठे थे। लूसेन अकेला ही गंगा में स्नान करने चला गया। उसी को बचाने पवन कूदा पर वह खुद फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पल भर में खुशियां हुईं काफूर
हादसे के बाद परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों को कुछ नहीं सूझ रहा था। सभी वहां हताश बैठ गए। देवता का पूजन कराने के बाद उनका कार्यक्रम घाट पर भोजन बनाकर ग्रहण करने का था। इसके लिए वह कारीगर के साथ राशन सामग्री भी लाए थे। पर सबकुछ धरा रह गया। खुशियां भी पल भर में काफूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed