{"_id":"6267e7e948d1b350665439ca","slug":"acident-badaun-news-bly482760118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
मुलायम सिंह।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया (बदायूं)। थाने के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक भाग गया। कोई हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने खाली ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में एक डेयरी संचालक भी है।
मंगलवार सुबह नौ बजे थाना क्षेत्र के गांव नगला सालार निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार, अपनी रिश्ते की दादी 65 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी किशोरीलाल को दवा दिलाने निकले थे। गांव निवासी डेयरी संचालक 45 वर्षीय मुलायम सिंह उर्फ अनार सिंह उसी वक्त बाइक से अपना भुगतान लेने मुजरिया चौक की ओर आ रहे थे। दोनों लोगों को जाता देख बाइक पर बैठा लिया। यह तीनों बिल्सी रोड से कछला रोड पर जाने को बदायूं दिल्ली हाईवे क्रास कर रहे थे, तभी थाने के सामने चौराहे पर ही सहसवान दिशा से आ रहे खाली ट्रक ने इनकी बाइक टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग ट्रक की चपेट में आ गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी पाकर परिजन व ग्रामीण चौराहे पर जमा हो गई। मुजरिया थानाध्यक्ष प्रदीप विश्नोई ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। इससे सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह, सीओ उझानी शुभेंद्र गोयल के साथ साथ उझानी, सहसवान, बिल्सी की पुलिस घटनास्थल पर आ गई। आनन फानन में तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
--
तीन लोगों की मौत के बाद चेते अफसर, चौराहे पर लगेंगे फोल्डिंग बैरियर
मुजरिया (बदायूं)। चौराहे पर थाने के सामने सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद अफसर जागे हैं। मौके पर आए सहसवान सीओ चंद्रपाल सिंह ने थाना प्रभारी को चौराहे पर फोल्डिंग बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद तीन परिवारों में मातम पसरा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सहसवान दिशा से आ रहे ट्रक की गति काफी तेज थी। इधर, जब ट्रक ने चौराहे पर सड़क पार कर रही बाइक को टक्कर मारी तो शुरू में थोड़ी साइड लगी। सामान्य बाइक सवार वहां संभल सकते थे पर एक बाइक पर तीन लोग सवार होने की वजह से उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। यही वजह रही जो तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आए और बच न सके।
बता दें कि प्रमोद के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं जिनमे एक बेटी और तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा आठ वर्ष का है। ऐसे में उनकी मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी व भरण पोषण काफी कठिन हो जाएगा। मृतक मुलायम गांव में ही डेयरी चलाते थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। चार बेटों में बड़ा 18 साल का है। उसका रो-रोकर बुरा हाल था, कह रहा था कि अब चारों भाई अनाथ हो गए हैं। प्रमोद के रिश्ते की दादी सुशील के परिवार में भी मातम पसरा है। ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने जा रहे हैं।
-

सुशीला देवी।- फोटो : BADAUN

प्रमोद कुमार।- फोटो : BADAUN