{"_id":"625087c1f01e3e22800e3072","slug":"acident-badaun-news-bly4808306105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-हेल्पर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-हेल्पर झुलसे
विज्ञापन
उझानी (बदायूं) में बिजली के तारों में स्पार्किंग से गिरी चिंगारी के कारण ट्रक में लगी आग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। छतुइया रेल फाटक के पास वेयर हाउस परिसर में बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से गिरी चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। ऐसे में केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला, ऐसे में वे झुलस गए। व्यापारियों की सूचना के बाद करीब आधा घंटे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। बरेली-मथुरा हाईवे पर छतुइया रेल फाटक के पास वेयर हाउस परिसर में आढ़तियों ने एक गोदाम किराये पर ले रखा है। यहां एक ट्रक में गेहूं लोड हो रहा था। उसी दौरान बिजली के एक पोल के तारों में स्पार्किंग होने लगी। चिंगारी ट्रक के ऊपर गिरी तो उसमें आग लग गई। उस वक्त ड्राइवर एटा जिले में नयाबांस निवासी ड्राइवर रामनिवास (40) और हेल्पर शिवम उर्फ बबलू (28) ट्रक के केबिन में बैठे थे। उन्हें लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला, जिसमें वे झुलस गए।
हादसे के तुरंत बाद ही व्यापारियों ने पहले कोतवाली फिर अग्निशमन केंद्र पर फोन किया। करीब आधा घंटे में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। चश्मदीद हरिओम ने बताया कि पल्लेदारों ने भी आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इससे पहले कई ड्राइवर अपने-अपने वाहनों को परिसर से बाहर ले गए। गनीमत रही कि ट्रक में गेहूं लोड होना शुरू नहीं हो पाया था। अगर लोडिंग के दौरान पल्लेदार ट्रक में होते तो स्थिति और खराब हो सकती थी।
विज्ञापन
-
वेल्डिंग करते समय बोलेरो में लगी आग
बदायूं। शहर में रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होने से बच गया। वेल्डिंग करते समय एक बोलेरो में आग लग गई। मिस्त्री और राहगीरों ने मिट्टी व पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
उसावां कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी जितेंद्र सिंह शुक्रवार को अपनी बोलेरो से शहर में आए थे। उन्होंने बोलेरो स्टेशन रोड पर एक वेल्डिंग मिस्त्री की दुकान पर खड़ी कर दी थी। वह अपने परिवार के साथ बाजार चले गए। इसी दौरान मिस्त्री ने बोलेरो के बोनट पर वेल्डिंग शुरू कर दी कि तभी अचानक उसमें आग लग गई। ये देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। तमाम लोग भागकर आ गए। उन्होंने पानी मिट्टी डालकर जैसे-तैसे आग बुझाई। इसके बावजूद बोलेरो में काफी सामान जल गया। जितेंद्र सिंह जब बाजार से लौटकर आए, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। जितेंद्र सिंह ने बताया बोलेरो में आग लगने से सीट का कुछ हिस्सा और तार आदि जल गए हैं। संवाद