फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

नलकूप की हौदिया में डूबकर बालक की मौत

Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
acident
मृतक विजय। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। हसनपुर गांव में चार साल के बालक विजय की नलकूप की हौदिया में डूबकर मौत हो गई। विजय के पिता टिंकू उसे नलकूप की चार फुट गहरी हौदिया की मुंडेर पर बैठाकर खेत में शौच के लिए चले गए थे। लौटकर आए तो वह वहां नहीं था। बाद में तलाश करने पर वह हौदिया में गिरा मिला। उसे डॉक्टर के यहां ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का है। गांव निवासी खेमपाल उर्फ टिंकू हरियाणा में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। टिंकू होली पर गांव आए थे। सोमवार सुबह वह अपने चार वर्षीय पुत्र विजय के साथ खेत पर शौच के लिए गए थे। जहां उन्होंने अपने बेटे को निजी नलकूप की हौदिया की मुंडेर पर बैठा दिया। वह खेत में शौच के लिए चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो उन्हें बेटा नजर नहीं आया। बाद में तलाश करने पर वह हौदिया में गिरा मिला। परिवार वालों ने उसे निकाला और कस्बे के निजी डॉक्टर के यहां ले गए। जहां से उसे बदायूं भेज दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

-
गरीब है खेमपाल का परिवार
टिंकू की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें विजय सबसे छोटा है। बड़ा बेटा योगेश (10) और मझला बेटा अनिल (7) है। उनके नाम खेतीबाड़ी नहीं है। वह हरियाणा में मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहे हैं। वह सोमवार को ही वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घर में शौचालय होता तो बच जाती मासूम की जान
दो साल पहले जिले को खुले में शौच मुक्त किया जा चुका है। शासन से हर गरीब को घर में इज्जतघर बनाने को धनराशि मिल चुकी है लेकिन आज भी खेमपाल इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं। इससे उनके घर में शौचालय नहीं बना है। अगर शौचालय होता तो शायद विजय का परिवार खेतों में नहीं जाता और उसकी मौत नहीं होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed