फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

पंजाब में बदायूं के तीन लोगों की मौत, बिहार के ड्राइवर ने भी दम तोड़ा

Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
acident
रर - फोटो : PANCHKULA
रुदायन (बदायूं)। पंजाब प्रांत में एक सड़क हादसे में बदायूं जिले के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी लोग एक टेंपो से होली पर बदायूं लौट रहे थे। रास्ते में टेंपो एक ट्रक से टकरा गया। चारों शवों के वहीं पोस्टमार्टम कराए गए। रविवार सुबह उनके शव यहां घर लाए गए, दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी मीलाल और डालचंद का परिवार पंजाब के आनंदपुर साहिब जिले में मजदूरी कर रहा था। दोनों परिवारों के लोग होली पर घर लौट रहे थे। उन्होंने रुदायन आने के लिए बिहार निवासी रविंद्र कुमार का टेंपो किराये पर लिया था। उन्हें खरड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। इस टेंपो में 45 वर्षीय मीलाल, उनकी पत्नी विमला, दो बेटे और 50 वर्षीय सूरजवती पत्नी डालचंद, उनका 18 वर्षीय बेटा बच्चू उर्फ सोनू सवार थे। बताते हैं कि यह टेंपो पंजाब प्रांत में कुराली-खरड़ राष्ट्रीय हाईवे पर खरड़ थाना क्षेत्र में पहुंचा। तभी पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार मीलाल, सूरजवती और उनके बेटे बच्चू की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मीलाल की पत्नी विमला और दो बेटों समेत टेंपो ड्राइवर रविंद्र कुमार घायल हो गया था। बाद में ड्राइवर की भी मौत हो गई। खरड़ थाना पुलिस ने मृतकों की जानकारी कर उनके परिवारवालों को सूचना दी। इससे परिवार के लोग खरड़ पहुंचे। शनिवार को तीनों शवों के वहां पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार सुबह परिवार वाले उनके शव लेकर रुदायन लौटे। इससे उनके घर पर लोगों की भीड़ गई। दोपहर के समय तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विमला को परिवार ने बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

-
सूरजवती बेटे के साथ रहती थी अलग
सूरजवती के पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे हैं और तीनों शादीशुदा है। उनमें बच्चू सबसे छोटा था। बच्चू अपनी मां के साथ रहता था। सूरजवती पंजाब में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहीं थीं। उनके दो बेटे अपनी-अपनी पत्नियों के साथ अलग रहते हैं। ये बेटे ही उनके शव को मोहाली से लेकर आए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बच्चू के तहेरे भाई थे मीलाल
सड़क हादसे में मरे मीलाल बच्चू के तहेरे भाई थे। दोनों परिवार का नजदीकी मामला था। इससे दोनों परिवार एक ही जगह रहकर मजदूरी करते थे। वह घर भी साथ वापस आते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed