फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 14 बीघा फसल नष्ट

Fri, 18 Feb 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
acident
बाबट के खेतों में आग से नुकसान। संवाद - फोटो : BADAUN
सिलहरी। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सिलहरी व बाबट के बीच हाईटेंशन लाइन के टूटकर खेत में गिरने से आग लग गई। इससे किसानों का करीब 14 बीघा गन्ना नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जागन, विजयवीर सिंह, तिलक सिंह के खेत थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सिलहरी, बाबट के जंगल में हैं जिनमें गन्ने की फसल है। इसके ऊपर से सिलहरी बिजली उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही लाइन के टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। यहां जागन सिंह का छह बीघा गन्ना जल गया।
विज्ञापन

विजयवीर सिंह का पांच बीघा, तिलक सिंह का तीन बीघा गन्ना भी जलकर राख हो गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना पीआरवी, बिजली विभाग को दी। मौके पर सिविल लाइंस, कुंवरगांव पीआरवी पहुंच गई । जब तक फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया। सिलहरी बिजली उपकेंद्र से जेई मोबीन अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टूटी हुई लाइन को ठीक कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई मोबीन का कहना है कि इंसुलेटर फटने के कारण कटे हुए गन्ने के खेत में पताई में आग लग गई। इससे तीन किसानों का गन्ना जल गया है। किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed