फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती घायल

Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
acident
बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन

जरीफनगर (बदायूं)। शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र में नैनोल बागवाला और जतुकी के बीच दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इसमें संभल जिले के एक युवक की मौत हो गई। जबकि बरेली जिले के एक दंपती घायल हो गए। थाना पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

संभल जिले में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रजवाना निवासी जोगेंद्र 25 शुक्रवार शाम बाइक से जरीफनगर की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक नैनोल बागवाला और जतुकी गांव के बीच पहुंची थी। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इस हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर कलां निवासी नितिन और उनकी पत्नी सीमा सवार थीं। दंपती राजपुर कलां से अपनी बुआ के घर जुनावई के नजदीक दबतरा जा रहे थे। टक्कर लगने से दंपती को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे की सूचना पर जोगेंद्र के परिवार वाले देर शाम थाने पहुंच गए। उसके बाद युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed