फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

आंगनबाड़ी के गोदाम में लगी आग

Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
acident
आंगनबाड़ी गोदाम में आग बुझाते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
म्याऊ (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक बुधवार रात आंगनबाड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे काफी सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है। बाद में फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मामला बुधवार देर रात का है। कुछ स्थानीय लोग आंगनबाड़ी के गोदाम के सामने से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने गोदाम से धुआं निकलते देखा। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बाद में फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में कुछ सामान, फर्नीचर और कंप्यूटर आदि रखे थे। फिलहाल आग कैसे लगी, अभी इसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

-
आग लगने का कारण संदिग्ध, सामान गायब होने की आशंका
आंगनबाड़ी केंद्र के गोदाम में आग लगने का कारण संदिग्ध है। कोई ये नहीं बता रहा है कि आग कैसे लगी। वहीं दूसरी ओर ये भी आशंका है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई या लगवाई। क्या सच्चाई है ये जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुझे बुधवार रात में सूचना मिली थी कि आंगनबाड़ी केंद्र के गोदाम में आग लग गई है। गोदाम में क्या-क्या सामान रखा था जांच कराई जा रही है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
-ममता जोशी, सीडीपीओ म्याऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed