{"_id":"6144e9d08ebc3eb503037201","slug":"acident-badaun-news-bly459966054","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया के मजरा पीयरखंदना में बृहस्पतिवार शाम फसल की रखवाली करके घर लौट रहे बुजुर्ग ग्रामीण पर सांड़ ने हमला कर दिया। उसे सींग में फंसाकर पटक दिया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे दो-तीन ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर सांड़ को खदेड़ दिया लेकिन बुजुर्ग की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
घटना बृहस्पतिवार शाम पांच बजे की है। पीयरखंदना निवासी चिम्मनलाल (62) का आबादी से करीब आधा किमी दूर खेत है। वह दोपहर में बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। लौटते समय उस पर सांड़ ने हमला कर दिया। चिम्मन ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में चारा काट रहे दो-तीन ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक वह वहां पहुंचते सांड़ ने चिम्मन को सींग में फंसा लिया और पटका दिया । ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से सांड़ पर प्रहार किए तब कहीं वह भागा।
जानकारी होते ही चिम्मन के बेटे नरोत्तम समेत गांव से कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए । बाद में चिम्मन की घर ले जाते समय मौत हो गई। प्रधान सुखपाल वर्मा ने कोतवाली में फोन करके पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को शव चिम्मन के परिवार को सौंप दिया। बता दें कि चार महीने पहले अढौली गांव में इसी तरह एक ग्रामीण की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
---
अब तक 17 लोगों की जान ले चुके हैं सांड़
बदायूं। जिले में आवारा घूम रहे सांड़ एक साल में करीब 17 लोगों की जान ले चुके हैं।
कुछ दिन पहले समरेर की साप्ताहिक बाजार के चौकीदार को सांड़ ने पटककर मार डाला था तब से उझानी क्षेत्र के गांव पियरखंदना में यह दूसरी घटना है।
इससे पहले सांड़ ने जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी रामस्वरूप, बैरपुर मानपुर निवासी नेम सिंह, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेता झुकसा में एक किसान, बिल्सी के मोहम्मदगंज निवासी मुन्नी देवी, बिल्सी के बैरमई बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश, इस्लामनगर के खंजनपुर निवासी प्रेम शर्मा को पटककर मार दिया था। संवाद