{"_id":"6a554405f8dbbef2c700a8a4","slug":"accused-son-arrested-for-murdering-father-axe-recovered-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168346-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
Tue, 14 Jul 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
पिता की कुल्हाडी से हत्या करने वाला आरोपी बेटा अहिवरन। स्त्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर। थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व पांच हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को सोमवार सुबह घटपुरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि उसका साथी अभी भी भागा हुआ है।
गांव ब्यौर निवासी राजवीर पुत्र कालीचरन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। राजवीर के दादा राधेलाल ने खेत में खड़ी मक्का की फसल बेची थी। आरोपी बेटा अहिवरन समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये मांग रहा था, लेकिन राधेलाल ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर दिनभर विवाद और गाली-गलौज होती रही। इसके बाद आरोपी अपने साथी राकेश के साथ शराब के नशे में घर पहुंचा और फिर रुपये को लेकर विवाद करने लगा। कहासुनी बढ़ने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता राधेलाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
--
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसका साथी भागा हुआ है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
राहुल पांडेय, सीओ सिटी