फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused's Mother Ration Shop Licence Cancelled in Budaun Double Murder

UP: बदायूं में एचपीसीएल अफसरों की हत्या के मामले में कार्रवाई शुरू, आरोपी अजय की मां का राशन कोटा निरस्त

Sun, 15 Mar 2026 02:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 02:24 PM IST
सार

बदायूं में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट में घुसकर दो अधिकारियों की हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रशासन ने आरोपी की मां के नाम से संचालित राशन कोटा निरस्त कर दिया है। दुकानों और घर की भी नापजोख की गई है। 

विज्ञापन
Accused's Mother Ration Shop Licence Cancelled in Budaun Double Murder
आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां के नाम पर था कोटा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की मां के नाम से संचालित राशन की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। गांव के बाहर बनी उसकी छह दुकानों व मकान पर ध्वस्तीकरण की तैयारी है।  

विज्ञापन


आरोपी अजय प्रताप सिंह की गांव के बाहर बक्सेना मार्ग पर छह दुकानें हैं। तहसील प्रशासन के मुताबिक, यह दुकानें सड़क पर गलत तरीके से बनी हैं। सड़क के चौड़ीकरण का काम होना है। इस कारण इन दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों के घर व दुकानों पर भी कार्रवाई हो सकती है। शनिवार को दातागंज एसडीएम की टीम ने नापजोख कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। 
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त
आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार में तीन से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं। डीएम अवनीश राय ने कहा कि सभी शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने कहा कि आरोपी की मां किरन देवी के नाम से संचालित राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार में शामिल राशन की दुकान व शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण की भी नियमानुसार कार्रवाई चल रही है। जो भी अवैध निर्माण सामने आएगा, उसके ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई होगी।

सीओ भी हटाए गए 
दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में भी कार्रवाई जारी है। शनिवार देर रात सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। राहुल पांडेय के नए सीओ होंगे। इससे पहले शासन ने शुक्रवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह अंकिता शर्मा को बदायूं का एसएसपी बनाया गया है। 

प्लांट पुलिस चौकी इंचार्ज बने प्रदीप
एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार देर रात एचपीसीएल प्लांट पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों की नियुक्ति कर दिया है। यहां पर फैजगंज बेहटा थाने से एसआई प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसआई लियाकत अली खां, सिपाही अवनीश कुमार, कुलदीप कुमार, छोटू भागर्व, मनीष, सुबोध कुमार, विकास कुमार, सुमित कुमार, विपिन भाटी को पुलिस लाइन से प्लांट पुलिस चौकी थाना मूसाझाग में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed