फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of molestation from Badaun s Bisauli police station escaped from jail by dodging

Budaun: बिसौली कोतवाली से छेड़छाड़ का आरोपी भागा, दिन भर तलाश में जुटी रही खाकी, शाम को गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली (बदायूं) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
सार

हवालात में बंद आरोपी रात भर ड्रामा करता रहा। वह सलाखों पर अपना सिर मारता रहा, इससे पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए और सुबह उसे हवालात से निकालकर कार्यालय में बैठा दिया था। सुबह सात बजे वह लघुशंका जाने के बहाने थाने से भाग गया था।

विज्ञापन
accused of molestation from Badaun s Bisauli police station escaped from jail by dodging
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के बिसौली थाने से शनिवार को छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। दिन भर पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। देर शाम वजीरगंज इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया, तब पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बिसौली पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष वजीरगंज का रहने वाला है। शुक्रवार को वजीरगंज निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा बिसौली में पढ़ने आई थी। आशीष भी उसका पीछा करते हुए बिसौली पहुंच गया और उससे छेड़छाड़ की। छात्रा ने बिसौली थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने शाम को आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। उसे थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


हवालात में बंद आरोपी रात भर ड्रामा करता रहा। वह सलाखों पर अपना सिर मारता रहा, इससे पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए और सुबह उसे हवालात से निकालकर कार्यालय में बैठा दिया। सुबह सात बजे वह लघुशंका जाने के बहाने थाने से भाग गया। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई। दिनभर टीमें उसकी तलाश जुटी रहीं। शाम को पुलिस ने आशीष को वजीरगंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रविवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर दर्ज है वाहन चोरी के कई मामले
बताया जाता है कि आशीष रस्तोगी बहुत शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ कई वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में भी जेल जा चुका है।

शनिवार सुबह छेड़छाड़ का आरोपी बिसौली थाने से निकलकर चला गया था। उसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। भागने के आरोप में उस पर एक और एफआईआर दर्ज की जा रही है। बाकी मामले की जांच की जाएगी कि इसमें किसकी लापरवाही रही। -पवन कुमार, सीओ बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed