फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of throwing a woman out of the house for not getting a car and Rs 10 lakh

Budaun News: कार, दस लाख न मिलने पर महिला को घर से निकालने का आरोप

Sat, 15 Feb 2025 09:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of throwing a woman out of the house for not getting a car and Rs 10 lakh
बदायूं। कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल देने के मामले में फैजगंज बेहटा थाने में पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी पूजा ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के गांव पहरापुर वसवन निवासी मुरारी लाल के साथ चार साल पहले हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके सारे जेवर हड़प लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद एक कार और दस लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़नाएं दी जाने लगीं। 18 नवंबर की सुबह ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद आरोपी उनके मायके आ धमके। यहां आने पर उसकी साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने पति मुरारी, ससुर धनपाल और सास चंद्रवती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed