फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of removing names from the list, the MP has demanded an investigation.

Budaun News: सूची से नाम हटाने का आरोप, सांसद ने जांच की मांग उठाई

Fri, 06 Feb 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of removing names from the list, the MP has demanded an investigation.
आ​दित्य यादव, सपा सांसद
बदायूं। सपा आदित्य यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। सांसद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने अपने पत्र में फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से हजारों मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में अवगत कराया कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं। शिकायतों के अनुसार, कुछ राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा फॉर्म-7 का दुरुपयोग करते हुए मतदाताओं के नाम कटवाने हेतु आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं, जबकि संबंधित फार्म न तो स्वयं मतदाताओं द्वारा भरे गए हैं और न ही उनके किसी अधिकृत परिजन द्वारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र के अनुसार यह कथित अनियमितताएं विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र बिसौली, बिल्सी, शेखुपुर एवं दातागंज में सामने आई हैं। इसके अतिरिक्त बदायूं एवं सहसवान विधानसभा क्षेत्रों से भी इसी प्रकार की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं। सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्रकाशित एकीकृत मूल निर्वाचक नामावली में संबंधित मतदाताओं के नाम विधिवत दर्ज हैं, बावजूद इसके बिना मतदाता की जानकारी अथवा सहमति के फार्म-7 दाखिल किया जाना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
सांसद ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि फॉर्म-7 के माध्यम से दर्ज सभी संदिग्ध आपत्तियों की त्वरित, निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बिना व्यक्तिगत सत्यापन एवं विधिक प्रक्रिया के किसी भी मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से न हटाया जाए। यदि फॉर्म-7 के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को भी प्रेषित की गई है।




वोट काटने के आरोप में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
- सब्जी मंडी स्थित आंबेडकर पार्क में दोपहर तक चला धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर में खामियां बताकर भारी संख्या में वोट काटे जाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने दोपहर बाद तक आंबेडकर पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की।
ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर सब्जी मंडी स्थित आंबेडकर पार्क में इकट्ठे हुए। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे कर्मचारियों और अफसरों की खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद धरने पर बैठे ब्लॉक अध्यक्ष कश्यप और पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर ने कहा कि किलाखेड़ा, गंजशहीदा समेत कई इलाकों में भारी संख्या में वोट काटे जाने की आपत्तियां दर्ज कराई जा रहीं हैं। लोग अपने वोट ठीक कराने के लिए प्रमाण लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उस पर गौर नहीं किया जा रहा है। अफसरों को हकीकत पर ध्यान देना चाहिए।
दोपहर बाद तक धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों के वोट बेवजह नहीं काटे जाने चाहिए। अगर ऐसा ही रहा तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करने का मजबूर होगी। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला सचिव मुजाहिद रजा, रियासत खां, प्रशांत शर्मा, वाजिद अली, विनोद शर्मा आदि शामिल रहे।


एक ही नाम से आपत्तियां दर्ज कराने का शोर

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कस्बे उझानी में एसआईआर से जुडे फॉर्म संख्या- सात से अब तक करीब तीन हजार आपत्तियां बताई जा रहीं हैं। आपत्तियां पर जांच हालांकि चल रही है, लेकिन सबसे ज्यादा शोर इस बात का है कि जिस व्यक्ति ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं, वह सिर्फ एक है। इसे लेकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने पिछले दिनों शिकायत भी की थी।

आदित्य यादव, सपा सांसद

आदित्य यादव, सपा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed