फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of raping Delhi's minor in hotel

Budaun News: दिल्ली की नाबालिग से होटल में दुष्कर्म का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 08 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping Delhi's minor in hotel
ओवरब्रिज के नीचे घटना के बाद होटल के सामने एकत्र हुए लोग। संवाद
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस चौकी के नजदीक होटल में दिल्ली की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने वाली टीम में शामिल है।
विज्ञापन

किशोरी के साथियों ने बताया कि उनकी 16 लोगों की टीम में दो लड़कियां भी शामिल हैं। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। वे 24 दिन से होटल में रुके हुए हैं, लेकिन दोनों लड़कियां चार दिन पहले होटल आई थीं। बुधवार रात तीन बजे किशोरी वॉशरूम गई थी। तभी होटल के दो कर्मचारी उसे कमरे में खींच ले गए। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटी तो वह साथियों से लिपटकर रोने लगी और पूरी घटना बयां की। यह देखकर होटल मालिक उन्हें समझाने लगा। सुबह तक उसने पुलिस को कॉल नहीं करने दी। आरोप है कि सुबह कई लोग पत्रकार, अधिकारी और प्रधान बनकर उन्हें हड़काने पहुंचे। उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक होटल में हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। होटल के सामने भीड़ लग गई। उसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप गलत है। उनका एक चादर को लेकर विवाद हो गया था। फिर भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
एक गंदी चादर को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed