फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of getting job in army with fake documents, wife files suit

Budaun News: फर्जी दस्तावेजों से सेना में नौकरी पाने का आरोप, पत्नी ने कराया मुकदमा

Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting job in army with fake documents, wife files suit
बदायूं। आईजी के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना में नौकरी पाने और पत्नी के साथ धोखाधड़ी करने वाले युवक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पीड़िता ने पति पर चार साल के बेटे को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या के भी आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सलार निवासी मीना ने आईजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव सराय मुड़िया खाकी निवासी जितेंद्र कुमार यादव से तीन जुलाई 2013 को उसकी शादी हुई थी। साल 2018 में उसके पति की सेना में नौकर लग गई। आरोप है कि पति ने ग्राम प्रधान संतोषी देवी से अविवाहित होने का प्रमाण पत्र 29 मार्च 2019 को बनवा लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने सर्विस बुक में उसे व उसकी बेटी दीक्षा का नाम दर्ज नहीं करवाया। उन्होंने आश्रितों में परिवार की मुन्नीदेवी, भानुप्रताप, तेजपाल, सुबोध का नाम दर्ज करवाया। जन्म प्रमाण पत्र भी फर्जी बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध है। इसके चलते वह उसे घर से निकाल दिया। पति ने नौकरी के लिए सभी दस्तावेज फर्जी बनवाए थे। साल 2015 में एक बेटा हुआ था। 2019 में पति ने जहर का इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी। आईजी के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने पीड़िता के पति जितेंद्र कुमार यादव, मुन्नी देवी, तेजपाल, सुबोध व ममता के खिलाफ धोखाधडी, फर्जी दस्तावेज समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed