फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accountant arrested red handed while taking bribe in Bilsi

Budaun News: बिल्सी में रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accountant arrested red handed while taking bribe in Bilsi
आरोपी लेखपाल। स्रोत एंटी करप्शन टीम
बिल्सी। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को तहसील में तैनात लेखपाल चंद्रप्रकाश को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इससे तहसील के अन्य लेखपालों में हड़कंप मच गया है। उसके खिलाफ कुंवरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेखपाल संभल की तहसील गुन्नौर के गांव कादराबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी निवासी शिकायतकर्ता हरवेंद्र कुमार से हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के लिए लेखपाल चंद्र प्रकाश ने पांच हजार रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने 17 मई को एंटी करप्शन टीम बरेली से की थी। कई दिन तक टीम ने लेखपाल और हरवेंद्र की गतिविधियों की निगरानी की। शनिवार दोपहर बिल्सी के सामने संजीव सिंह पुत्र जयपाल सिंह के मकान पर किराये में रह रहे लेखपाल को कमरा में रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम लेखपाल को कुंवरगांव थाने लेकर पहुंची। तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल चंद्रप्रकाश के रिश्वत लेने का मामला सामना आया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के जो भी निर्देश होंगे, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
सुबह आठ बजे आ गई थी टीम
एंटी करप्शन टीम शुक्रवार सुबह आठ बजे बिल्सी पहुंच गई थी। उसके बाद से लेखपाल की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। दोपहर होते ही उसे रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार दिन पहले भी पकड़ा जा चुका है एक लेखपाल
एंटी करप्शन टीम ने 20 मई को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के लालपुल के पास सदर तहसील में तैनात लेखपाल संजीव कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था। उसे निलंबित किया जा चुका है और पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed