फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accidents happen as soon as caution is removed: Trupti Shastri

सावधानी हटते ही होती है दुर्घटना: तृप्ति शास्त्री

Mon, 26 May 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accidents happen as soon as caution is removed: Trupti Shastri
गुधनी में हुए यज्ञ में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गुधनी में प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज की ओर से रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। वैदिक विदुषी तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया और बताया सामवेद में भगवान सब मनुष्यों को सुखी रहने का उपदेश देते हुए कहते हैं कि सभी मनुष्यों को सावधान होकर काम करना चाहिए। सावधानी हटते ही दुर्घटना हो जाती है। मनुष्य को सबसे अधिक सावधान अपनी शारीरिक उन्नति के लिए रहना चाहिए, क्योंकि शरीर स्वस्थ है तभी तक संसार के सब कार्य संभव है। उसके पश्चात अपनी आत्मिक उन्नति का विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया आगामी एक से नौ जून तक आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में जनपद स्तरीय यज्ञ महोत्सव 2025 होगा। इस मौके पर अंजलि रानी, तानिया रानी, मोना रानी, संतोष कुमारी, रेखा देवी, मास्टर साहब सिंह, विशेष कुमार, प्रश्रय आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed