{"_id":"5856a7f14f1c1b5361c05e8b","slug":"accident-in-well-youth-pressed-in-8-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के कुएं में ढांग ढही, आठ घंटे दबा रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप के कुएं में ढांग ढही, आठ घंटे दबा रहा युवक
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
नलकूप के कुएं में ढांग ढही, आठ घंटे दबा रहा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में नलकूप के कुएं में घुसे युवक के ऊपरी मिट्टी की ढांग गिर गई। इससे कुएं में करीब 25 फीट की गहराई पर वह दब बया। करीब आठ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस-प्रशासन ने उसे सकुशल निकाल लिया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
इस्लामनगर थाने के गांव राजपुर रोशन नगर निवासी सोहन सिंह का गांव के पास ही बिजनौर-बदायूं हाईवे पर मेंथा प्लांट है। यहां नलकूप भी लगा हुआ है। नलकूप में कुछ खराबी आ गई थी। रविवार सुबह सोहन लाल का 19 वर्षीय बेटा किशनपाल उर्फ गूंगा खराबी ठीक करने के लिए नलकूप के कुएं में उतरा था। इसी दौरान उसके ऊपर से मिट्टी की ढांग गिर गई। करीब 25 फीट नीचे वह दब गया। वहां मौजूद सोहनलाल ने गांव पहुंच कर लोगों को आनन-फानन में बुलाया। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
किशनपाल को कुएं से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आद में तहसीलदार बिल्सी बालकराम और सीओ एसके पांडेय भी पहुंच गए। करीब आठ घंटे के रेस्क्यू के बाद शाम सात बजे पुलिस ने किशनपाल को सकुशल कुएं से निकाल लिया। उसे तुरंत ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।