फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

परिवार की आर्थिक तंगी खींचकर ले गई नोएडा

Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

नोएडा के जलवायु विहार में नाले की सफाई के दौरान सोसायटी की दस फुट दीवार गिरने से बदायूं के चार लोगों की जान चली गई।सभी एक सप्ताह पहले ही नोएडा काम करने गए थे।इससे वह अक्सर नोएडा, गाजियाबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों में काम करने चले जाते थे।

विज्ञापन
accident
मृतक पुष्पेंद्र यादव। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। नोएडा के जलवायु विहार में नाले की सफाई के दौरान सोसायटी की दस फुट दीवार गिरने से बदायूं के चार लोगों की जान चली गई। सभी एक सप्ताह पहले ही नोएडा काम करने गए थे। उनके परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। सभी मजदूरी पर निर्भर थे। परिवार की आर्थिक तंगी इन्हें नोएडा खींच ले गई। सोचा था कि काम करके कुछ रुपये कमाएंगे, लेकिन हादसे में उनकी मौत से परिवार वाले सकते में हैं।
विज्ञापन

इस हादसे में मरे 22 वर्षीय पान सिंह और 15 वर्षीय धर्मवीर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सोन सिवारक के निवासी थे। पान सिंह धर्मवीर का सगा चाचा था। परिवार वालों के मुताबिक दोनों ही एक सप्ताह पहले नोएडा काम करने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक उन्हें नोएडा में एक नाला सफाई का काम मिल गया था। वह सुबह शाम परिवार वालों से बात कर लिया करते थे। उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। उनके नाम थोड़ी जमीन है। उससे ठीक से गुजारा नहीं होता। इससे वह अक्सर नोएडा, गाजियाबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों में काम करने चले जाते थे। अभी चाचा की शादी नहीं हुई है। उनके परिवार वाले नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

इधर हादसे में मरे 20 वर्षीय अमित और 30 वर्षीय पुष्पेंद्र मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बिचोला के निवासी थे। उनमें पुष्पेंद्र 15 दिन पहले नोएडा गया था। उसके साथ गांव का सर्वेंद्र, पप्पू टेलर, संजय भी गए थे। तीनों लोगों को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज नोएडा में चल रहा है। सभी मजदूर कमजोर तबके से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बबराला डिग्री कॉलेज का छात्र था अमित
नोएडा हादसे में मरा अमित यादव संभल जिले के बबराला डिग्री कॉलेज में बीए कर रहा था। उसके पास पढ़ाई के खर्चे के लिए रुपये नहीं थे। इससे वह चार दिन पहले काम करने नोएडा चला गया था। उसके गांव के पुष्पेंद्र यादव के चार बच्चे हैं। उसके दो बेटी और दो बेटे हैं।

मृतक अमित यादव। संवाद

मृतक अमित यादव। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed