फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, छत से गिरकर हालत गंभीर

Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करौरी सैदपुर में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। पांच दिन पहले इसी गांव में सात बंदरों की हत्या कर दी गई थी। उसमें पुलिस ने दो लोगों को जेल भी भेजा है। शुक्रवार शाम बंदरों ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह छत से गिरकर घायल हो गई। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे ग्राम करौरी सैदपुर निवासी मंजू पत्नी बालकराम उपले उतारने छत पर चढ़ी थी। परिवार वालों के मुताबिक उसी वक्त अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया और मंजू पर हमला कर दिया। मंजू उनसे बचने के लिए जीने की ओर आई। जल्दबाजी में नीचे उतरने के दौरान वह छत से गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि मंजू गर्भवती है।
विज्ञापन

परिजन उसे रात में ही उसावां ले गए। कई घंटे उपचार के बाद जब हालत में सुधार हुआ तो परिवार वाले उसे घर ले गए। शनिवार को उसकी फिर हालत खराब हो गई तो परिवार वाले उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए और वहां भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चार माह पहले एक महिला की हो चुकी मौत
चार माह पहले रजनी पत्नी राजकुमार की बंदरों के हमले में छत से गिरकर मौत हो गई थी। इसके अलावा बंदर कई लोगों को काट चुके हैं। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। विगत पांच सितंबर को ग्रामीणों ने बंदरों को भागने की कोशिश की थी। उसी दौरान सात बंदरों की पीटकर हत्या कर दी गई थी। बाद में वह बंदरों को सड़क किनारे डाल आए थे। इसमें दो लोग जेल भेजे गए हैं। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

-
युवक को काटकर घायल किया
थाना क्षेत्र के करौरी सैदपुर गांव में ही शनिवार को बिट्टू पुत्र मुकेश को बंदर ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। बताते हैं कि बिट्टू शाम के समय छत पर लकड़ियां लाने को चढ़ा था। तभी बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। उसका निजी डॉक्टर ने उपचार कराया गया है। पंद्रह दिन पहले बंदरों ने गीता उपाध्याय को काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed