फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बालिका घायल

Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident
बिल्सी (बदायूं)। उझानी-बिल्सी रोड पर रोहान गांव के नजदीक शुक्रवार दोपहर बाबा इंटरनेशनल स्कूल के वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय श्रीश चंद्र मौर्य की मौत हो गई जबकि उसकी सात वर्षीय धेवती मानवी घायल हो गई। पुलिस ने स्कूल वाहन को कब्जे में ले लिया है। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी श्रीश चंद्र मौर्य खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह शुक्रवार दोपहर अपनी सात वर्षीय धेवती मानवी को छोड़ने उसके गांव कादरचौक के अंतुईया जा रहा था। इस दौरान श्रीश चंद्र हेलमेट लगाए था। उसकी बाइक उझानी-बिल्सी रोड पर रोहान गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी सामने से आ रहे स्कूल वाहन की जोरदार टक्कर लग गई। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पहले स्कूल वाहन का ड्राइवर वहां से भाग गया। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घायल बालिका को जिला अस्पताल भिजवाया। दोपहर के समय श्रीश चंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। श्रीश चंद्र के तीन बेटे हैं। वह भी खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

-
स्कूल की गाड़ी बच्चों को उतारकर आ रही थी। स्कूल की गाड़ी अपनी दिशा में थी। रोहान गांव के पास यह हादसा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बच्ची थी। उसको चोट नहीं आई है। अब हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुज वार्ष्णेय, प्रबंधक बाबा इंटरनेशनल स्कूल
-
दंपती को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जोशी मोहल्ला निवासी दिनेश जोशी की मौत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी राजो घायल हो गई थी। दंपती सुबह के समय टहलने निकले थे। इसी दौरान आरफीन मस्जिद के सामने यह हादसा हो गया था। इस पर दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया था। जहां दिनेश जोशी की मौत हो गई। देर रात उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया। दिनेश के बेटे अमन जोशी ने कोतवाली में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन को तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed