{"_id":"6307c9aeb220a6740260fe63","slug":"accident-badaun-news-bly495514039","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक थाना क्षेत्र में रमजानपुर के पास आग लगने से जली कार। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर के नजदीक बुधवार रात एक कार में अचानक आग गई। उसके ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक वह पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव भमुईया निवासी शाहरुख पुत्र जियाउद्दीन अपनी कार लेकर दिल्ली की सवारियां लेने शहर जा रहा था। शाहरुख के मुताबिक उसकी कार रमजानपुर के नजदीक पहुंची थी, तभी अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि तक तक वह कार रोक चुका था। वह तुरंत कार से बाहर आया। इतनी देर में आग पूरी तरह से फैल गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। उसने तुरंत परिवार वालों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इससे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। शाहरुख ने बताया कि उसके पिता ने एक साल पहले कार खरीदी थी। वह रात को दिल्ली से आने वाले यात्रियों को लेने जाता था। रात भी वह यात्रियों को लेने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।