फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

करंट लगने से कांवड़िये की मौत

Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक रमन। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय में सोमवार सुबह 20 वर्षीय कांवड़िया रमन पुत्र नेपाल ट्रॉली से अपना बैग उतार रहा था। उस वक्त टॉली में रखा जनरेटर चल रहा था। तार छू जाने से उसको करंट लग गया। इस पर अन्य कांवड़िये उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पुठी सराय निवासी कांवड़ियों का जत्था रविवार रात कछला से जल लेकर गांव लौटा था। रात सभी कांवड़िये गांव के मंदिर पर रुक गए। वहीं उन्होंने खाना खाया और सो गए। सुबह सभी कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए नहाने धोने में लगे थे। उस दौरान ट्रॉली में रखा जनरेटर चल रहा था। डीजे बज रहा था। 20 वर्षीय रमन पुत्र नेपाल कश्यप अपने कपड़ों का बैग उतारने के लिए ट्रॉली पर चढ़ा था। वह बैग उठा रहा था, तभी उसको जनरेटर से करंट लग गया, जिससे वह ट्रॉली में ही गिर गया।
विज्ञापन

यह देखकर अन्य कांवड़िये दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत जनरेटर बंद किया। एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस भी पहुंच गई। उसके बाद रमन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िये के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कांवड़िया रमन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed