{"_id":"62ec0fc25c889a14201a4003","slug":"accident-badaun-news-bly493527916","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बालक, दादा-दादी के साथ दवा लेने वजीरगंज जा रहा था।
अलापुर। गांव सूरजपुर निवासी जागेश (22) पुत्र नेकसू ऑटो चलाकर गुजारा करता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर अलापुर से सखानू जा रहा था। उस वक्त ऑटो राकेश नाम का युवक चला रहा था। बताते हैं कि जैसे ही ऑटो संजरपुर गांव के नजदीक पहुंचा कि ड्राइवर ने सामने से वाहन आता देखकर अचानक ब्रेक लगाए। इससे जागेश ऑटो से निकलकर सड़क पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इसके कुछ देर बाद उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। जहां युवक के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर पर जीवित युवक को मोर्चरी में रखने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर कोतवाली और अलापुर पुलिस आ गई। दोबारा मोर्चरी खुलवाकर जांच कराई गई, तो फिर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव सहावर खेड़ा निवासी संगम का ढाई वर्षीय बेटा दिव्यांश दादा दादी के साथ वजीरगंज दवा लेने आ रहा था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दौलतपुर गौटिया गांव के नजदीक टेंपो पलट गया, जिससे दिव्यांश का सिर सड़क पर जा लगा। सूचना पर रहेड़िया चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बालक को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया है।
उघैती/ रुदायन। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जुलैहपुरा निवासी गंगाराम (26) पुत्र ब्रजपाल बाइक से अपने छोटे भाई की ससुराल रुदायन जा रहा था। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर ई-खेड़ा गांव के नजदीक उसकी बाइक संरक्षित पशु से टकरा गई। यह देखकर कुछ लोग आ गए। उन्होंने युवक को एंबुलेंस से रुदायन स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।