{"_id":"62d5a43e9796517fc5367c18","slug":"accident-badaun-news-bly491767843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार सुबह बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय इम्तियाज शाह की मौत हो गई। इम्तियाज शाह मजदूरी पर मक्का सुखाने जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर यह हादसा हो गया जबकि बाटा बाल-बाल बच गया।
कस्बे के मोहल्ला बड़ा तकिया निवासी इम्तियाज मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इस समय वह हाफिज आरिफ नूरी के गोदाम पर मक्का सुखाने का काम कर रहे थे। वह सोमवार सुबह अपने दो बेटों के साथ गोदाम पर मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गोदाम के सामने वजीरगंज की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह वहीं सड़क पर गिर गए। बाइक सवार मौके से बाइक लेकर भाग गया। हादसा देखकर मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। वे तुरंत इम्तियाज को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले उनके शव को घर ले गए हैं।
पेड़ से टकराई स्कूटी, एक युवक की मौत
एक ही बाइक पर थे तीन सवार, तीन लगाए थे हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव हरगनपुर के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक आसिफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
गांव नैथुआ निवासी आसिफ पुत्र नन्हे, इमरान पुत्र खालिद और आरिफ सोमवार की शाम बिल्सी से उझानी किसी काम से अपनी स्कूटी से जा रहे थे। गांव हरगनपुर के पास उनकी स्कूटी के सामने एक मोर क्रॉस हुआ, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और तेज गति के साथ सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। कुछ ही देर में आसिफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, साथ ही सूचना उनके परिजन को दी। बताते हैं तीनों युवक बगैर हेलमेट स्कूटी पर सवार थे। संवाद