फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
accident
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद इस्लामनगर निवासी महिला के परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में मंगलवार रात इस्लामनगर और मूसाझाग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सड़क हादसों में 50 वर्षीय कल्सुमन और 26 वर्षीय विपिन की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ आसफपुर के दूनपुर गांव जात करने जा रही थी। रास्ते में उसका टेंपो एक कार से टकरा गया। वहीं मूसाझाग इलाके में बाइक सवार खड़ी पिकअप से टकरा गया।
विज्ञापन

इस्लामनगर। कस्बे के मोहल्ला हाता निवासी 50 वर्षीय कल्सुमन पत्नी नबी मंगलवार रात अपने परिवार के साथ टेंपो से आसफपुर के दूनपुर गांव जात करने जा रही थी। उसके परिवार वालों के मुताबिक उनका टेंपो रास्ते में चंदौसी रोड पर सिठौली गांव के नजदीक पहुंचा था कि तभी सामने आ रही कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कल्सुमन, उसका पति नबी, बेटे अनीस के अलावा इब्राहिम, रौनक, बिलकीस, कौशर खान, नजमा, शानू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को रुदायन स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां कल्सुमन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मूसाझाग। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बसेला के मजरा बन्नी नगला निवासी विपिन (26) पुत्र रामनरेश मंगलवार रात बाइक से गांव लौट रहा था। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक लकड़ी लदी पिकअप सड़क किनारे खराब खड़ी थी। युवक की बाइक पीछे से उस पिकअप से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले युवक को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बुधवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed