फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, दो छात्राएं घायल

Wed, 06 Jul 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
accident
अवजल यादव फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी के नजदीक मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय अवजल और उसके 48 वर्षीय पिता विजय सिंह की मौत हो गई। हादसे में दो छात्राएं भी घायल हुईं हैं। उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी निवासी अवजल यादव (14) और उसका पिता विजय सिंह उर्फ पप्पू (48) बाइक से गांव लौट रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक विजय सिंह सुबह अपने बेटे अवजल को लेकर मदनलाल इंटर कॉलेज में उसका कक्षा नौ में दाखिला कराने आया था। दाखिला कराने के बाद वह घर लौट रहे थे। उस वक्त विजय सिंह हेलमेट लगाए था। उनके बराबर में ही साइकिल से पनौड़ी निवासी काजल (13) पुत्री राकेश और रितु (12) पुत्री जितेंद्र जा रहीं थीं। उनकी उस समय स्कूल में छुट्टी हुई थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि चारों लोग मदनजुड़ी गांव के नजदीक पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही निजी बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार थी जिस कारण ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर सका। ऐसे में बस चारों लोगों को चपेट में लेकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। उसका ड्राइवर बस से निकलकर भाग गया। इस हादसे में अवजल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय सिंह को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों छात्राओं को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बस दिल्ली से लौट रही थी। उसमें कुछ लोग भी सवार थे। उनके भी मामूली चोटें आईं हैं। वे मौके से ही चले गए। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो भाइयों में छोटा था अवजल
ग्राम पनौड़ी निवासी विजय सिंह खेतीबाड़ी करता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें अवजल सबसे छोटा था। उसकी सबसे बड़ी बेटी सुमन है। वह इंटर परीक्षा में पास हुई है जबकि उससे छोटा बेटा सत्यभान है। पिता-पुत्र की मौत से परिवार वाले बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed