{"_id":"62a639d0180fed46530a7862","slug":"accident-badaun-news-bly4880544189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में डेढ़ माह के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में डेढ़ माह के बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने रविवार शाम एक बाइक के पीछे से दूसरी बाइक टकरा गईं, इसमें डेढ़ माह के बालक गिरकर मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पियरखंदना निवासी सत्यपाल शनिवार शाम बाइक पर पत्नी राजवती और दो बच्चों को लेकर अपनी ससुराल आंवला के गांव गिरंदपुर से लौट रहा था।
बताते हैं कि उस वक्त सत्यपाल का डेढ़ माह का बेटा लवकुश राजवती की गोद में था जबकि तीन साल का बेटा बाइक पर आगे बैठा था। सत्यपाल हेलमेट लगाए था। उसकी बाइक बाईपास से निकलकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंची थी। तभी अचानक पीछे से आई दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे सत्यपाल की बाइक गिर गई। राजवती का मासूम बेटा गोद से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई। अन्य लोग भी घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बालक और उसके माता-पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई जहां बालक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद