{"_id":"62a62bf4178e51653c2e2589","slug":"accident-badaun-news-bly48805099","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान में दूसरी मंजिल पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकान में दूसरी मंजिल पर लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में ओवरब्रिज के नीचे मिठाई की दुकान में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इसमें एक कर्मचारी झुलस गया। साथ ही इसमें काफी सामान जलकर राख हो गया।
रविवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे मैकूलाल की मिठाई की दुकान में कर्मचारी रोशन लाल दूसरी मंजिल पर समोसे बना रहे थे। बताते हैं कि तभी अचानक कड़ाई में आग लग गई। लपटें आसपास रखे सामान तक पहुंच गईं। जब तक कर्मचारी रोशनलाल बाहर आता, तब तक वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। दुकानदार विशाल ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग बुझा दी। रोशनलाल को जिला अस्पताल भेजा गया। दुकान मालिक विशाल ने बताया कि हादसे में काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।