{"_id":"62a2515a60071015d6699781","slug":"accident-badaun-news-bly487745510","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटने से युवक घायल
विज्ञापन
घायल ब्रह्मानंद।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला के पानगिरि बाबा के आश्रम में भंडारे के दौरान बृहस्पतिवार शाम गैस सिलिंडर में आग लग गई। यह देख श्रद्धालु आश्रम परिसर से भाग निकले। आश्रम संचालक के पौत्र ने आग बुझाने की कोशिश की तो अचानक सिलिंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से वह लहूलुहान हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पानगिरि बाबा का आश्रम रेलवे स्टेशन के नजदीक है। आश्रम में दोपहर एक परिवार ने भंडारे का आयोजन किया। शाम तक भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को सिलिंडर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। हलवाई और अन्य लोग भागकर आश्रम से बाहर आ गए। उसी दौरान बाबा के पौत्र बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी ब्रह्मानंद (18) पुत्र केदार आग बुझाने के लिए टाट की बोरी लेकर दौड़ पड़े। जब तक वह सिलिंडर तक पहुंचते वह तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आने से ब्रह्मानंद लहूलुहान हो गया। उसके पेट, सीने और एक बांह में ज्यादा चोट है।
ब्रह्मानंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। पानगिरि बाबा ने बताया कि हलवाई ने ब्रह्मानंद को सिलिंडर पर बोरी डाल कर आग बुझाने के लिए भेज दिया था। चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि ब्रह्मानंद के चोट अधिक है। इसलिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।