फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

ट्रक से बचने की कोशिश में खाई में पलटी कार, महिला की मौत

Fri, 10 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident
शकुंतला फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर बृहस्पतिवार शाम चरसौरा गांव के नजदीक एक कार ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय शकुंतला की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग जात करने रामपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हुआ। उस वक्त इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी टीटू का परिवार देवी की जात करने रामपुर जा रहा था। बताते हैं कि संभल के जयरामनगर निवासी कांति पत्नी दिनेश आई हुई थी। उन्हें भी रामपुर में देवी की जात करनी थी। इससे परिवार के सभी लोग कार में सवार होकर रवाना हुए थे। कार में शकुंतला (60) पत्नी गिरवर, टीटू, उसकी पत्नी फूलवती, बेटी चांदनी, बेटा दिनेश, रीना पत्नी धर्मपाल, कांति पत्नी दिनेश, धर्मपाल और उसकी पत्नी यशोदा आदि सवार थे। ड्राइवर राजू कार चला रहा था।
विज्ञापन

कार इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर चरसौरा गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी पीछे से एक ट्रक ओवरटेक करता हुआ आया। उसने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश की और ट्रक को ज्यादा साइड में ले लिया। उस वक्त कार की रफ्तार ज्यादा थी सो ट्रक से बचने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे को देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र रुदायन भेज दिया। जहां डॉक्टर ने शकुंतला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed