{"_id":"6283f2f49119c67bfd562263","slug":"accident-badaun-news-bly485205790","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से पिकअप पलटी, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से पिकअप पलटी, मजदूर की मौत
विज्ञापन
बिसौली। आसफपुर मार्ग पर खाद से भरी पिकअप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों मे एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि चालक समेत चार मजदूर घायल हो गए। गंभीर घायलों को बरेली रेफर किया गया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बगरैन निवासी मुमताज अपनी पिकअप गाड़ी से चार मजदूरों को साथ लेकर आसफपुर के दुंदपुर खाद भरने गया था। मंगलवार शाम चार बजे खाद से भरी पिकअप का आसफपुर रोड पर गांव कुआडांडा के नजदीक अचानक टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार मजदूर ताज मोहम्मद (28) पुत्र वली शेर मुहम्मद की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसमे सवार इब्राहिम पुत्र इरफान, इरफान पुत्र मुन्नन, पप्पू पुत्र वली मुहम्मद तथा चालक मुमताज घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से दो लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया। सभी लोग एक ही मोहल्ले के हैं। मृतक ताज मोहम्मद की छह साल की बेटी नगमा है। उसकी मां की भी मौत पांच साल पहले हो गई है। बाप की मौत के बाद वह अनाथ हो गई है।