{"_id":"62741bf8177dfe780c6b5ba2","slug":"accident-badaun-news-bly483841846","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक मासूम की मौत
विज्ञापन
बनेई गांव में गिरी दीवार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बनेई में बृहस्पतिवार शाम एक मकान की बाहरी दीवार गिर गई, जिससे तीन मासूम चचेरे-तहेरे भाई बहन दब गए। इसमें चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि तहेरे भाई-बहन घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने हादसे के संबंध में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है।
हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुआ। उस वक्त बनेई गांव निवासी सालिम का चार वर्षीय बेटा सैफ और बड़े भाई इकरार का दो साल बेटा मोहम्मद अली व तीन साल की बेटी अतीफा घर के दरवाजे पर खेल रहे थे। उसी समय अचानक सालिम के मकान की बाहरी दीवार गिर गई, जिससे तीनों बच्चे दब गए। यह देखकर परिवार वाले दौड़ पड़े। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए और दीवार का मलबा हटाने में जुट गए। उन्होंने तीनों बच्चों को मलबा हटाकर निकाल लिया। उन्हें तुरंत कुंवरगांव के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने सैफ को मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में अतीफा के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मोहम्मद अली के सिर में चोट आई है। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। शाम के समय परिवार वाले उन्हें घर ले गए। सूचना पर लेखपाल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। शाम तक थाना पुलिस को सूचना नहीं दी गई। परिवार वालों के मुताबिक सालिम के दो बेटों में सैफ बड़ा था। उससे छोटा एक और बेटा है।