{"_id":"62167046350559597a263e96","slug":"accident-badaun-news-bly4763882156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी जसा में बुधवार शाम एक सांड़ ने 90 वर्षीय चिम्मन लाल शर्मा को पटककर मार डाला। वह शाम के समय अपनी पशुशाला में बैठे हुए थे तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।
चिम्मन लाल शर्मा खेतीबाड़ी करते थे। परिवारवालों के मुताबिक चिम्मनलाल बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर के पीछे पशुशाला में बैठे थे। इसी दौरान कहीं से एक सांड़ आ गया। उसने आते ही बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उन्हें सींगों पर उठाकर पटक दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल लाठी-डंडे लेकर वहां से सांड़ को भगाया। इसके बाद परिवार वाले बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवारवाले उनके शव को अपने घर ले गए हैं। संवाद