फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हादसे में बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत

Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी श्यारोज सिंह की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मिया दियोरा निवासी श्योराज सिंह मुरादाबाद के पाकबाड़ा विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि श्योराज सिंह मंगलवार रात ड्यूटी खत्म करके बाइक से मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट भी लगाए थे। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बरई पुल के नजदीक किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में श्योराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हादसे को देखकर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस्लामनगर थाना पुलिस ने बुधवार को उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवारवाले उनके शव को घर ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed