फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हाईवे पर घने कोहरे में चलती कार में लगी आग

Fri, 14 Jan 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident
एमएफ हाईवे पर कुनार गांव के पास कार में लगी आग। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज। एमएफ हाईवे पर गांव कुनार के पास बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे घने कोहरे में एक लग्जरी कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार में बैठे लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बदायूं निवासी श्याम रस्तोगी अपने परिवार के साथ कार से मुरादाबाद जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी मंजू रस्तोगी, दीपाली पत्नी तुषार रस्तोगी, श्याम पुत्र प्रदुम रस्तोगी, गजेंद्र सिंह पुत्र सोनपाल, राजकुमार पुत्र हेतराम तथा दो बच्चे थे। सड़क पर घना कोहरा था। सुबह लगभग नौ बजे ग्राम कुनार के पास अचानक शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग लग गई, आग लगते ही कार में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर ने किसी तरह कार को रोका तथा खिड़की से नीचे कूद गया। बाद में किसी तरह कार में बैठे लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हाईवे पर कार में आग लगने से दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया, बाद में किसी ने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया तब कही जाकर आग पर काबू पाया जा सका पर तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed