फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

पूर्व सैनिक बोले-देश ने महान योद्धा खो दिया

Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन होने के बाद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके पूर्व सैन्य अधिकारी इस हादसे से काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि जनरल विपिन रावत का दुनियां से जाना देश के लिए बड़ा नुकसान है। पहले सीडीएस के रूप में जनरल विपिन रावत ने तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बनाने का काम किया। सेनाएं उनके समय में काफी मजबूत हुई हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारत ने एक महान योद्धा को खो दिया है। जनरल विपिन रावत व अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन से पूर्व सैनिक काफी दुखी हैं।
विज्ञापन

सीडीएस जनरल विपिन रावत के निधन से देश को बड़ा नुकसान हुआ है। जनरल रावत के कार्यकाल में देश की सेवाएं कई गुना मजबूत हुईं। वह एक महान योद्धा होने के साथ ही महान रणनीतिकार भी थे। जनरल रावत के निधन से हुए नुकसान की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह वीआईपी मूवमेंट के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। - सर्जेंट (रिटायर्ड) बृजेश मिश्रा, भारतीय वायु सेना
विज्ञापन

सीडीएस जनरल विपिन रावत का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्हें युद्ध कौशल में महारथ हासिल थी। वह महान योद्धा होने के साथ एक बेहद अच्छे इंसान भी थे। देश के पहले सीडीएस के तौर पर जनरल रावत का कार्यकाल शानदार रहा। म्यांमार सीमा पर आतंकियों का सफाया करने से लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें देश कभी भुला नहीं सकेगा। उनके कार्यकाल में सेना बेहद मजबूत हुई। - लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) आरपी शर्मा, भारतीय सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत का कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा। थन सेना के जनरल पद के बाद सरकार ने उनके रण कौशल और योग्यता को देखते हुए ही देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया। उनके निधन से देश को कभी पूरी न होने वाली क्षति हुुई है। सेना और देश के लिए जनरल रावत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश ने एक महान योद्धा को खो दिया है।- कर्नल (रिटायर्ड) वीरेंद्र कुमार सिंह, भारतीय सेना

सीडीएस के तौर पर जनरल रावत का कार्यकाल कभी भुलाया नहीं जाएगा। वह इतिहास में दर्ज हो गए हैं। पाकिस्तान हो या फिर चीनी दोनों देशों को भारत ने उनके कार्यकाल में ही मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। उनकी देश के लिए सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल रावत व अन्य जवान शहीद हुए हैं उनकी देश के लिए जरूरत थी। यह बेहद दुखद हादसा है। - श्रीपाल सिंह, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed