फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बस की टक्कर से बाइक से जा रहे मां-बेटे की मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
accident
उसावां में पत्नी और बेटे की मौत के वाद रोते भूपराम। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। कस्बा निवासी 25 वर्षीय संतोष और उनकी मां 50 वर्षीय नारायण देवी की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों ही उझानी में शाम सात बजे बेटी के घर जा रहे थे। वे जैसे ही कस्बे से बाहर निकले बाइक को निजी बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या छह निवासी भूपराम की पत्नी नारायण देवी अपने बेटे संतोष के साथ उझानी जा रहीं थीं। वहां नारायण देवी की बेटी ब्याही हैं। मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर हाजरा तिराहे पर ईंट भट्ठे के पास बदायूं की ओर से आ रही निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुआ था।
विज्ञापन

-
गरीब है संतोष का परिवार
मौके पर पहुंचे भूपराम बुरी तरह बिलख रहे थे। वह वर्तमान में मंगल नखासा में घर बनाकर रहते हैं। उनकी पांच बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। संतोष के अलावा उसका दो साल का भाई भी है। संतोष की शादी चार साल पहले हो चुकी है। उसके ढाई साल की बेटी भी है। पत्नी किसी बात को लेकर विवाद के बाद बेटी को लेकर मायके में है। भूपराम रिक्शा चलाकर परिवार पालते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed